Showing posts with label कुशवाह samaj yuva sangthan. Show all posts
Showing posts with label कुशवाह samaj yuva sangthan. Show all posts

Tuesday, 27 January 2009

कुशवाह समाज युवा संगठन के साथ विधायक सुदर्शनजी

कुशवाह समाज युवा संगठन , इंदौर द्वारा विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता जी का स्वागत २६- जन - २००९ को कुशवाह समाज के मंच से किया गया । सर्वप्रथम अध्यक्ष मनोज कुशवाह एवं हंसराज कुशवाह ने विधायक महोदय का अभिवादन किया तथा उन्हें मंच पर ले कर आए । विधायक जी का स्वागत कुशवाह समाज युवा संगठन , इंदौर की और से अध्यक्ष मनोज कुशवाह ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया । जिसके पश्चात मनोज कुशवाह ने मंच से संगठन की विस्तृत जानकारी समाज के समक्ष रखी । कार्यक्रम से जाते समय विधायक महोदय संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेने के लिए संगठन के स्टाल पर रुके , तथा संगठन के हरेरामजी, नरेन्द्रजी, कृष्ण कान्त जी, धर्मेंद्रजी, हंशुजी,शेखरजी,अमितजी, अजितजी,राजेश परजिंयाजी से संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली और युवा संगठन की तारीफ की ।