Tuesday 23 August 2011

कुशवाह समाज लवकुश जयंती


Patrika Indore, 22-08-2011 :DigitalEdition 



भगवान लव कुश की वीरता को किया याद
कुशवाह समाज ने निकाली अपने पितृ पुरुषों की स्मृति में शोभा यात्रा
    इंदौर  रविवार दोपहर शहर की सड़कों पर मनोरम नजारा था। छोटे-छोटे बच्चे भगवान लव-कुश का रूप धरे उन्हीं की भांति घोड़ों की लगाम थाम उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे। और ये सब हो रहा था भगवान लव-कुश की शोभा यात्रा में। उनके वंशज कुशवाह समाज ने लव-कुश जयंती के उपलक्ष्य में चिमनबाग मैदान से गांधी हाल तक भव्य शोभा यात्रा निकाली। यात्रा में महिलाएं कलश धारण कर चलीं तो यात्रा का आकर्षण बढ़ाया झांकियों ने। यात्रा में उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, स्वास्थ्य राज्य मंत्री महेंद्र हार्डिया, महापौर कृष्ण मुरारी मोघे, विधायक  सत्यनारायण पटेल अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान समाज के अयोध्या प्रसाद कुशवाह, रामेश्वर कुशवाह,  मनोज कुशवाह,त्रिलोक कुशवाह,  राकेशकुशवाह,  श्रीमती  राजकुमारी कुशवाह, श्रीमती अलका सैनी, श्रीमती राधा कुशवाह, श्रीमती किरण कुशवाह, श्रीमती दीक्षा कुशवाह सहित हजारों लोग मौजूद थे।



विदिशा। कुशवाह समाज द्वारा रविवार को भगवान कुश का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर में भगवान लवकुश की शोभायात्रा निकाली गई। सुबह के समय सत्संग भवन में समाजजनों ने भगवान लव-कुश की पूजा की। इसके बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई। इसमें एक रथ पर भगवान लव-कुश के स्वरूप विराजित किए गए थे। रथ के आगे समाजजन अखाड़े का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। इसमें युवाओं वबुजुर्गो ने भी शस्त्र कौशल का प्रदर्शन कर देखने वालों को अचंभित कर दिया।

शोभायात्रा अस्पताल मार्ग, माधवगंज, मुख्य मार्ग, तिलक चौक, लोहा बाजार, बजरिया होते हुए रामलीला चौराहा पहुंचकर समाप्त हुई। जहां समाजजनों ने भगवान लव-कुश की पूजा-अर्चना कर महाप्रसादी वितरित की। 



लवकुश जयंती पर निकली शोभायात्रा, बड़वानी।
 
  लवकुश जयंती पर शनिवार को कुशवाह समाज द्वारा नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में लवकुश के वेश में दो बालक शामिल थे। ट्रॉली में विराजे लवकुश के साथ हनुमानजी सभी के आकर्षण का केंद्र रहे।
कुशवाह समाज राम मंदिर से निकली शोभायात्रा नगर में प्रमुख मार्गो देवीसिंह मार्ग, गायत्री मंदिर, योगमाया मंदिर, लक्ष्मी गेस्ट हाउस रोड, झंडा चौक, रणजीत चौक, एमजी रोड, कालिका माता मंदिर होते हुए पुन: मंदिर पहुंची।

भजनों पर झूमे युवा
शोभायात्रा में सैकड़ों समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा में डीजे पर चल रहे भजनों पर समाज के युवा झूम रहे थे और महिलाएं गरबा करते चल रही थीं। शोभायात्रा में घोड़ों पर सवार युवक धर्मध्वजा लिए आगे चल रहे थे।

आरती व प्रसादी वितरण
समाज के नंदराम कुशवाह व नरेश रायक ने बताया कि शोभायात्रा के वापस मंदिर पहुंचने पर आरती हुई। इसके बाद महाप्रसादी का वितरण हुआ। इसके पूर्व सुबह आरती व पूजन हुआ।

पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। समाजजनों द्वारा भी शोभायात्रा का स्वागत विभिन्न स्थानों पर किया गया।

No comments:

Post a Comment