Showing posts with label kushwahmahasabha. Show all posts
Showing posts with label kushwahmahasabha. Show all posts

Wednesday, 4 January 2017

प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले जी के जन्मदिवस-2017

☘03-01-2017 सुबह विश्व कि प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले जी के जन्मदिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती अलका सैनी जी के अहवान पर पूर्व मंत्री विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया जी, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष श्री मधू वर्मा जी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री गोविंद मालू जी, ओबीसी मोर्चा से श्री  मोहन नरवरिया जी ,  पूर्व एमआईसी सदस्य श्री देव कृष्ण सांखला जी,  अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री मनोज कुशवाहा जी,  जयपुरी फुलेरा माली समाज से श्री मुन्ना थलोरे जी, श्री सुनील टांक जी,  श्री पावणा जी, श्री हुकुम चदं जादम जी,  श्री  श्याम मंडावरा जी युवा टीम से  श्री मनोज अहलूवादिया जी, संत सावंता समाज से श्री श्याम मेवाड़ा जी, श्री गोरखनाथ भामरे, श्री शिवाजी शिंदे जी, कुशवाहा महासभा इंदौर से श्री रामेश्वर कुशवाह जी, श्री रामप्रसाद पटेल जी, श्री त्रिलोक कुशवाह जी,  अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय सदस्य  श्रीमती दीक्षा कुशवाह जी, श्रीमती कमला देवी कुशवाह  जी , श्रीमती सुषमा कुशवाह जी, श्रीमती किरण कुशवाह जी, करिश्मा कुशवाह  , श्री मोनिक मालवीय जी ,  श्री  दीपक मलोरिया जी, एवं   सैकड़ो महिला एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर जन्मदिन मनाया  वक्ताओं ने  समाज के उत्थान के लिए प्रयास के लिए सभी को प्रेरित किया ।





जिसके बाद शिक्षक श्रीमती मगंला भामरे जी का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया ।



अतं मे  सभी लोगो ने वाहन रैली के रूप मे कलेक्टर आफिस जाकर sdm श्री  श्रृंगार श्रीवास्तव जी को  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम ज्ञापन सौंपा जिससे मांग की गई है कि सावित्री बाई फूले जी के जन्मदिन को अंतरराष्ट्रीय महिला शिक्षका दिवस के रूप मे मनाया जाऐ । 🍁🍁☘☘

Monday, 12 September 2016

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के 54 वें राष्ट्रीय अधिवेशन 11 सितम्बर 2016 को लखनऊ में हुवा



अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के 54 वें राष्ट्रीय अधिवेशन 11 सितम्बर 2016 को लखनऊ में हुवा , नई  कार्यकारिणी  में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुशवाहा राकेश महतो जी ,  राष्ट्रीय महामंत्री श्री जुगल किशोर कुशवाहा जी एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री लोकमन कुशवाहा जी को निर्वाचन के पश्चात बनाया गया और उन्हें शपथ भी दिलाई गयी गयी.  नई  कार्यकारिणी  के साथ इंदौर से पहुंचे मनोज कुशवाहा।  











Tuesday, 22 March 2016

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की इंदौर बैठक

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा 

आज अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री कुशवाहा राकेश महतो जी ,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अयोध्या प्रसाद कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अलका सैनी जी, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती राजकुमारी कुशवाहा जी ,  राष्ट्रीय सचिव और मध्य प्रदेश के सदस्यता प्रभारी  श्री लोकमन कुशवाहा जी , माली समाज के वरिष्ठ समाज सेवी श्री मुन्नालाल थनोरे जी , कुशवाह महासभा इंदौर के अध्यक्ष श्री रामेश्वर कुशवाह जी  पूर्व युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मनोज कुशवाह जी सैकड़ो सामाजिक  बंधू के बीच  दिनांक  20  मार्च 2016 को  इंदौर मे अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की सदस्यता के लिए समाजिक बधूंऔ के साथ मिलकर बैठक की ।  सर्व प्रथम कुशवाह समाज धर्मशाला के भूमि दानदाता स्वर्गीय श्री हीरालाल जी कुशवाह मुंशी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । उसके पश्चात कुशवाहा महासभा के आगामी चुनाव और उसकी प्रक्रिया पर चर्चा की गई । साथ ही सदस्यता ग्रहण करने का काम किया गया । बड़े उतसाह के साथ लोगो ने सदस्यता ली और लोगो को जोड़ने के लिए रशीद कट्टे भी  लिऐ । कुछ सवाल जवाब के बाद सभी ने साथ मिलकर भोजन किया ।  स्थान - कुशवाह समाज धर्मशाला, कुशवाह नगर मेनरोड इंदौर












Monday, 11 January 2016

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक भोपाल , म. प्र.

अखिल  भारतीय  कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 




इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन के संविधान  में आवश्यक सुधारो के साथ संशोधन  प्रस्तावित है , आप भी अपना योगदान और विचार प्रस्तुत कर सकते हैं. 

स्थान -- भोपाल एकेडेमी  स्कूल , ८० फ़ीट रोड नगर , रेलवे स्टेशन  पास , भोपाल  म.  प्र. 
दिनांक - 23 -24 जनवरी  2016
समय -  ११ बजे सुबह 



संपर्क -:  राष्ट्रीय महामंत्री - श्री राकेश कुमार महतो जी   0 7070479876
              राष्ट्रीय सचिव  -  श्री लोकमन   कुशवाहा जी    0 9977296668 


Tuesday, 23 December 2014

कुशवाह महासभा , इंदौर द्वारा 21 दिसम्बर 2014 को अखिल भारतीय कुशवाह समाज युवक युवती परीचय सम्मेलन


कुशवाह महासभा , इंदौर द्वारा 21  दिसम्बर 2014  को अखिल भारतीय कुशवाह समाज युवक  युवती
परीचय सम्मेलन आयोजित किया गया।







































































Monday, 5 August 2013

आज का कुशवाह युवा परिवर्तन चाहता हे


             युवा साथियों आज हम सभी कुशवाहो ( कुशवाह, मौर्य, सैनी, शाक्य )  के  सामने सामाजिक रूप से बड़ी विकट स्थिति हे, आज का युवा परिवर्तन चाहता हे किसी से पीछे रहना नहीं चाहता हे,  प्रतिस्पर्धा के दौर में हम सभी    आर्थिक और  राजनेतिक रूप से पिछड़ तो नहीं रहे हे,  यह हमारे  लिए विचारनीय हे। आज वो समय आ गया हे जब हमे आपने युवाओ को दुनिया  के हर क्षेत्र  में नेतृत्व के लिए तैयार करना होगा आर्थिक , शेक्षणिक,  सामाजिक और अभी तक छूटे रहे क्षेत्र राजनेतिक पर हमे विशेष जोर देना होगा, कहते हे राजनीती वह कुंजी  हे जिससे हर ताले  को खोला जा सकता हे . आज हमारे समाज में युवाओ का शिक्षा के प्रति पूर्ण समर्पण नहीं हे , लडकिया  तो फिर भी स्नातक हो गयी हे या उससे भी अधिक आगे तक  पढ़ रही हें, युवा साथी कहीं पर पिछड़  रहे हे, हमे शिक्षा का  महत्व समझना होगा  शिक्षा ही सफलता की सीढ़ी  होती हे. हमे नए  तरह के व्यापार  और उद्योग धंधो की और ध्यान देना होगा. हमने नए काम धंधो को नहीं अपनाया यदि अपनाया भी तो हमारे अन्य युवा साथियों को नहीं सिखाया.
                                      हमारा मौलिक कार्य जो खेती कर के अपना जीवन यापन करना था आज उसका स्वरुप  बदलता जा रहा हे। हमारे भाई बंधू अपनी जमीने  बेचने के लिए मजबूर हे। शिक्षा के आभाव के कारण जो हमारे भाई अपनी जमीने बेच देते हे वह कुछ पैसा अपना कर्जा चुकाने में खर्च कर देते हे कुछ अपनी बरसो से दबी इच्छाओ को पूरा करने पर, शेष  बची धनराशी से फिर किसी दूर ग्रामीण भाग पर खेती करने लगते हें , ऐसा  परम्परागत रूप से होता चला आ रहा हे हम बरसो तक मेहनत करके किसी जमीन  को उपजाऊ बनाते हे ग्रामीण से शहरी परिवेश में आने तक उसकी देखभाल करते हे जब उसका लाभ लेने उसकी मदद से अपना जीवन स्तर सुधारने का समय आता हे तो हम उसे बेचकर पुनः आदिकाल की जीवन शेली में लौट जाते हे जो की हमारे समाज को बहुत हानी पहुचता हे,  यदि हम हमारे पूर्वजों  पर नजर डाले तो उन्होंने भी यही कार्य  किया हर बार जमीन  बेचकर दूर किसी जंगली इलाके में जाकर खेती करने लगे 20-25 वर्ष  बाद  फिर जमीन  बेचकर दूर किसी जंगली इलाके में जाकर खेती करने लगे,  हम किसी कार्य को 0 से शुरू करते हे और 99 पर पहुच कर वहां से गिर जाते हे फिर जीरो से शुरू  करते हें,  इस 0  और 99 के फेर में कई  पीढियाँ नष्ट हो गयी। इससे जो हमारे समाज का विकाश होना था वह पूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाया।

मेरा युवा साथियों से आह्वान हे की जो युवा साथी समाज को ऐसे  कुचक्र से निकालना  चाहते हे वह संगठित हो और जिस युवा का जिस क्षेत्र में रुझान हे उसे उस क्षेत्र में काम करना चाहिए, जिससे उनका विकाश तो होगा हि  समाज  का भी विकाश होगा

हमारे सामने समाज का वृहद संगठन हे जो की समाज  हित के कार्यो को पिछले 100 वर्षो से कर रहा हे,  अखिल भारतीय कुशवाह महासभा,  आइये हम सभी संगठन से जुड़कर समाज के कार्यो को करे .  क्योंकि संगठन में शक्ति हे .






मनोज कुमार कुशवाह 
09302510720, 09753888606
इंदौर, म. प्र . 

Sunday, 20 January 2013

प्रांतीय युवा कुशवाह महासभा, म प्र


 इंदौर में कुशवाह समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन  में  युवा  अध्यक्षों की घोषणा करते हुवे प्रांतीय कुशवाह महासभा , म प्र के प्रदेश अध्यक्ष श्री   नारायण सिंह कुशवाह जी घोषणा करते हुवे साथ हैं प्रांतीय युवा कुशवाह महासभा, म प्र  के प्रदेश अध्यक्ष  श्री नारायण सिंह कुशवाह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुशवाह , प्रदेश महामंत्री श्री नरेश कुशवाह एवं अन्य समाजसेवी.


जिला अध्यक्ष धार - श्री पवन कुशवाह








जिला  अध्यक्ष खरगोन - श्री अमित कुशवाह 






जिला  अध्यक्ष देवास  - श्री विकास  कुशवाह


जिला  अध्यक्ष उज्जैन  - श्री शैलेन्द्र  कुशवाह










जिला अध्यक्षों के साथ प्रांतीय युवा कुशवाह महासभा, म प्र  के प्रदेश अध्यक्ष  श्री नारायण सिंह कुशवाह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुशवाह , संभागीय अध्यक्ष इंदौर - श्री राजेश परंजिया जी एवं इंदौर जिला महामंत्री श्री दुर्गेश कुशवाह 








जिला इंदौर अध्यक्ष श्री अमर कुशवाह 










 नव नियुक्त जिला अध्यक्षों के साथ  भोपाल  में
 कुशवाह समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन  में 
 युवा  अध्यक्षों की घोषणा करते हुवे प्रांतीय कुशवाह महासभा , म प्र के प्रदेश अध्यक्ष श्री   नारायण सिंह कुशवाह जी घोषणा करते हुवे साथ हैं प्रांतीय युवा कुशवाह महासभा, म प्र  के प्रदेश अध्यक्ष  श्री नारायण सिंह कुशवाह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुशवाह , प्रदेश महामंत्री श्री नरेश कुशवाह एवं अन्य समाज सेवी .














सभी नव नियुक्त जिला अध्यक्षों और युवा साथियों के साथ  प्रांतीय युवा कुशवाह महासभा, म प्र  के प्रदेश अध्यक्ष  श्री नारायण सिंह कुशवाह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार कुशवाह , प्रदेश महामंत्री श्री नरेश कुशवाह जी


 प्रांतीय युवा कुशवाह महासभा, म प्र





प्रदेश अध्यक्ष-  श्री नारायण सिंह कुशवाह जी











प्रदेश महामंत्री- श्री नरेश कुशवाह जी



प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता - श्री मनोज कुमार कुशवाह