Showing posts with label सैनी. Show all posts
Showing posts with label सैनी. Show all posts

Wednesday, 4 January 2017

प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले जी के जन्मदिवस-2017

☘03-01-2017 सुबह विश्व कि प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले जी के जन्मदिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती अलका सैनी जी के अहवान पर पूर्व मंत्री विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया जी, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष श्री मधू वर्मा जी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री गोविंद मालू जी, ओबीसी मोर्चा से श्री  मोहन नरवरिया जी ,  पूर्व एमआईसी सदस्य श्री देव कृष्ण सांखला जी,  अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री मनोज कुशवाहा जी,  जयपुरी फुलेरा माली समाज से श्री मुन्ना थलोरे जी, श्री सुनील टांक जी,  श्री पावणा जी, श्री हुकुम चदं जादम जी,  श्री  श्याम मंडावरा जी युवा टीम से  श्री मनोज अहलूवादिया जी, संत सावंता समाज से श्री श्याम मेवाड़ा जी, श्री गोरखनाथ भामरे, श्री शिवाजी शिंदे जी, कुशवाहा महासभा इंदौर से श्री रामेश्वर कुशवाह जी, श्री रामप्रसाद पटेल जी, श्री त्रिलोक कुशवाह जी,  अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय सदस्य  श्रीमती दीक्षा कुशवाह जी, श्रीमती कमला देवी कुशवाह  जी , श्रीमती सुषमा कुशवाह जी, श्रीमती किरण कुशवाह जी, करिश्मा कुशवाह  , श्री मोनिक मालवीय जी ,  श्री  दीपक मलोरिया जी, एवं   सैकड़ो महिला एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर जन्मदिन मनाया  वक्ताओं ने  समाज के उत्थान के लिए प्रयास के लिए सभी को प्रेरित किया ।





जिसके बाद शिक्षक श्रीमती मगंला भामरे जी का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया ।



अतं मे  सभी लोगो ने वाहन रैली के रूप मे कलेक्टर आफिस जाकर sdm श्री  श्रृंगार श्रीवास्तव जी को  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम ज्ञापन सौंपा जिससे मांग की गई है कि सावित्री बाई फूले जी के जन्मदिन को अंतरराष्ट्रीय महिला शिक्षका दिवस के रूप मे मनाया जाऐ । 🍁🍁☘☘

Saturday, 20 June 2015

akhil bhartiya kushwaha mahasabha ranchi, jharkahnd karyasamiti bethak-2015

































































Akhil bhartiya kushwaha mahasabha


ki rashtriya karyasamiti bethak ranchi Jharkhand me 14-15 jun 2015 ko hui jisme rashtriya adhyaksh 

shri narayansingh kushwaha ji (vidhayak- Gwalior dakshin), rashtriya mahamantri shri kushwaha 

rakesh mahto ji, rashtriya karyakari adhyaksh shri j.d koushal saini ji, rashtriya koshadhyksh shri jugal 

kishore kushwaha ji, rashtriya salahkaar shri basant kapariya ji, rashtriya upadhyaksh shri m. praksh 

kachhi ji, rashtriya upadhyksha smt. Asha mourya ji, rashtriya upadhyaksh shri mahadev Prasad 

kushwaha ji, rashtriya sachiv digambar Mehta ji, rashtriya sachiv shri ashok kushwaha ji, rashtriya 

sachiv shri lokmann kushwaha ji, rashtriya sachiv smt. Nikunj kushwaha ji, rashtriya sachiv smt. 

Prabha kushwah ji, rashtriya sachiv shri ramsevak Prasad ji, rashtriya sachiv shri r.p. singh ji, rashtriya 

sachiv shri kashiram dehlwar ji , karyakari sadsya shri netram kushwaha ji, karyakari sadsya shri vinay 

mourya ji, karyakari sadsya shri harishankar kushwaha ji aur sabhi padadhikariyo ke sath mujhe aur 

meri patni smt. Deeksha kushwaha ko bethak me shamil hone ka soubhagya prapt huva…  aap sabhi 

ka aabhari manoj kushwaha, indore, m.p. 

Friday, 27 December 2013

विधानसभा में शानदार जीत पर कुशवाह समाज को हार्दिक शुभकामनाएँ

















भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में 3 विधानसभा टिकट 

दिए थे , सभी सीट पर हमारे समाज के प्रत्याशी जीत कर आये।  

पुनःनिर्वाचित ग्वालियर - दक्षिण से श्री नारायण सिंह कुशवाह जी 

पुनःनिर्वाचित इंदौर 5 से - श्री महेंद्र हार्डिया जी 

नवनिर्वाचित ग्वालियर  ग्रामीण से- श्री भारत सिंह 
कुशवाह जी 

विधानसभा में शानदार जीत पर कुशवाह समाज को हार्दिक शुभकामनाएँ। 


Thursday, 12 April 2012

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर मिलेगा ऐच्छिक अवकाश

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर मिलेगा ऐच्छिक अवकाश

प्रतिवर्ष महिला शिक्षक को मिलेगा सावित्री बाई फुले पुरस्कार

 




यह  घोषणा  की  थी  शिवराज  जी  ने .


भोपाल, 8 जनवरी. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने घोषणा की है कि प्रतिवर्ष शिक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली शिक्षिका को एक लाख रुपये के सावित्री बाई फुले पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश की सुविधा दी जाएगी. शीघ्र ही महात्मा फुले की आदमकद प्रतिमा भोपाल में लगाई जाएगी.

मुख्यमंत्री चौहान आज यहाँ रेल्वे ग्राउण्ड में आयोजित ऑल इंडिया सैनी सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वह समाज अद्भुत है जिसमें महात्मा ज्योतिबा और सावित्री बाई फुले ने जन्म लिया. उन्होंने केवल अपने समाज के लिये ही नहीं अपितु पूरे देश में पहली बार महिला शिक्षा पर ध्यान दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछड़ों के विकास को प्राथमिकता देने के लिए संकल्पित है. उनके विकास में सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी. सरकार का प्रयास है कि फूलों के उत्पादन में इतनी वृद्धि हो कि विदेशों से फूलों का आयात नहीं निर्यात हो. फूलों की मंडी में बिक्री की बाध्यता को भी समाप्त कर दिया है. फूल उत्पादक चाहें तो मंडी में अथवा चाहें तो खेत में बिक्री कर सकते हैं. कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में कृषि मंत्रि-परिषद बनाई गई है. उन्होंने कहा कि फूल-सब्जी बोर्ड के गठन पर भी विचार करेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज परंपरागत के साथ ही अन्य व्यवसायों में भी योगदान करें. समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. नौकरियों और उद्योग-धंधों में समाज की प्रतिभाओं को पूरा सहयोग करने का कार्य प्रदेश की सरकार कर रही है. रामजी महाजन के नाम पर 8 महिला और 8 पुरुष सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है. प्रतिभाशाली बच्चों को छात्रवृत्ति और पुरस्कार दिये जाते हैं. प्रांतीय और अखिल भारतीय सेवाओं की परीक्षा के लिए कोचिंग और विदेश में पढऩे के लिए 15 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है. इसके साथ ही अध्ययन के लिए शहर जाने वाले 5 बच्चों के समूह को आवास का किराया भी सरकार देती है. उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को उद्योग-धंधों की स्थापना में कोई दिक्कत नहीं आएगी, यदि उनके मार्ग में कोई बाधा आती है तो वे उसे दूर करवाएगें. समाज के भवन और छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध करवाने का भी प्रयास किया जायेगा.

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आए प्रतिनिधियों का आव्हान किया कि वे बेटा-बेटी में कोई भेदभाव नहीं करें. उन्होंने कहा कि धन, बल और बुद्धि की शक्ति के लिए हम देवियों का आव्हान करते हैं तो फिर बेटा ही जन्में ऐसा आग्रह अनुचित है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केवल एक और दो बेटियों वाले परिवार को वृद्धावस्था पेंशन देने पर भी विचार कर रही है. कार्यक्रम में पुष्पमालाओं से अतिथियों का स्वागत के साथ ही पगड़ी बाँध कर मुख्यमंत्री का सम्मान हुआ. समाज की ओर से स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया. समाज की पत्रिका का विमोचन भी हुआ. स्वागत उद्बोधन ऑल इंडिया सैनी सभा के अध्यक्ष जगदीश सैनी ने दिया. आभार जी.बी. माली ने किया. इस अवसर पर विधायक विश्वास सारंग, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रमेश शर्मा ‘गुट्टू भैयाÓ आदि बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे.
  अपनी  बात  पर  खरे  उतरे  लाडले  मुख्यमंत्री  शिवराज  सिंह  चौहान . आभार  आभार  आभार .... मध्य प्रदेश कुशवाह  समाज  युवा  मौर्चा  की  और  से  आभार . 

 

प्रदेश उपाध्यक्ष- मध्य प्रदेश कुशवाह  समाज  युवा  मौर्चा

Friday, 19 March 2010

सैनी (फूल माली) समाज का अखिल भारतीय परिचय सम्मलेन , इंदौर






सैनी (फूल माली) समाज का अखिल भारतीय, परिचय सम्मलेन , इंदौर में आयोजित किया गया इस अवसर पर महात्मा ज्योति बा फुले माली समाज, म.प्र. संस्था के अध्यक्ष श्री हुकुमचंद्र जादम जी कार्यक्रम की शुरुवात की। इस कार्यक्रम की शुरुवात के अवसर पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री महेंद्र हार्डिया जी मुख्य अतिथि थे। आप ने कार्यक्रम की शुरुवात में समाज की एक पत्रिका फुले विचार वाटिका का विमोचन भी किया। अपने भाषण में समाज को संबोधित करते हुवे श्री हार्डिया ने समाज में एक जुटता पर जोर दिया, एवं समाज व्याप्त कुरूतियो कि दूर करते हुवे प्रगति के पथ पर चलने की सीख दी। उन्होंने परिचय सम्मलेन को हमारे समाज की आवश्यकता बताया । श्री हार्डिया जी का स्वागत सर्व कुशवाह समाज के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार कुशवाह एवं सचिव श्री नरेन्द्र कुशवाह ने मंच से किया , इनके आलावा सेकडो लोगो ने भी श्री हार्डिया जी एवं श्री वर्मा जी का स्वागत किया।






कार्यक्रम के विशेष अतिथि थे भारतीय जनता पार्टी इंदौर के उपाध्यक्ष श्री संतोष वर्मा जी , आपने कार्यक्रम के अवसर पर कहा की हमारे समाज में परिचय सम्मलेन की परम्परा हमारे आराध्य देव भगवान रामचंद्र जी के समय से चली आ रही हें, दूसरे समाजो ने हमारे समाज से ही अनुसरण करते हुवे इस परम्परा को अपनाया हें। हमें भी समाज में एकजुटता लाने का पूर्ण प्रयास करना चाहिए।






कार्यक्रम में विवाह योग्य युवक युवतियों ने अपना परिचय मंच पर आ कर समाज के सामने दिया। समाज के सेकड़ो परिवार दूर- दूर से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पधारे थे। सभी के लिए भोजन पानी की निशुल्क व्यवस्था समाज के द्वारा की गयी थी।