Showing posts with label हार्डिया. Show all posts
Showing posts with label हार्डिया. Show all posts

Friday, 27 December 2013

विधानसभा में शानदार जीत पर कुशवाह समाज को हार्दिक शुभकामनाएँ

















भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में 3 विधानसभा टिकट 

दिए थे , सभी सीट पर हमारे समाज के प्रत्याशी जीत कर आये।  

पुनःनिर्वाचित ग्वालियर - दक्षिण से श्री नारायण सिंह कुशवाह जी 

पुनःनिर्वाचित इंदौर 5 से - श्री महेंद्र हार्डिया जी 

नवनिर्वाचित ग्वालियर  ग्रामीण से- श्री भारत सिंह 
कुशवाह जी 

विधानसभा में शानदार जीत पर कुशवाह समाज को हार्दिक शुभकामनाएँ। 


Thursday, 11 July 2013

मौर्य समाज इंदौर के वरिष्ठ व्यक्तित्व श्री मधु वर्मा जी इंदौर को मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया

 मौर्य समाज इंदौर के वरिष्ठ व्यक्तित्व श्री मधु वर्मा जी इंदौर को मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष  बनाया गया हे . जिससे आप को राज्य मंत्री का दर्ज प्राप्त हुवा हे . आप मौर्य समाज इंदौर के वरिष्ठ व्यक्तित्व है। इससे पूर्व आप इंदौर विकाश प्राधिकरण के अध्यक्ष रह चुके हे. आपने   इंदौर के विकाश में अहम् भूमिका निभाई हे. इंदौर की अधोसराचना के लिए इंदौर  मास्टर प्लान विभिन्न चौराहों के विकाश एवं प्रमुख मार्गो , इंदौर का रीजनल पार्क के  विकाश की योजनायों को पूर्ण किया .


 आप ने अपने कार्य काल में विभिन्न समाजो के व्यक्तित्यो की प्रतिमा शासन के खर्च पर चौराहे के विकाश में लगाने का महती कार्य प्रारंभ किया था . यहाँ यह उल्लेखनीय हे की मुसाखेड़ी चौराहे  पर श्री ज्योति  बा फुले की प्रतिमा , एम् आर १० पर श्री चन्द्र गुप्त जी की प्रतिमा एवं सुपर कॉरिडोर उज्जैन  रोड पर लवकुश चौराहे का निर्माण एवं नामकरण कराया .


  लव कुश जयंती के अवसर पर लव कुश चौराहे पर पूजन करते हुवे श्री मधु वर्मा जी साथ में हे कुशवाह समाज इंदौर के तात्कालिक अध्यक्ष श्री शिवनारायण जी कुशवाह ,










दुसरे चित्र में श्री रामेश्वर जी कुशवाह कुशवाह महासभा इंदौर के वर्तमान अध्यक्ष एवं मनोज कुमार कुशवाह साथ हे लव कुश की वेश-भूषा में बालक . 











 
 आपने व्यक्तिगत रूप से भी समाज के विभिन्न विकाश कार्यो में अपने योगदान दिया जो की उल्लेखनीय हे मौर्य समाज की धर्मशाला  पिपलिया पाला इंदौर एवं सुन्दर नगर में निर्माणधिन धर्मशाला में विशेष योगदान आप का हे. कुशवाह नगर इंदौर में बन रही कुशवाह समाज की धर्मशाला में निर्माण कार्य हेतु आप ने माता  पिता की स्मृति में १,० ० ,० ० ० एक लाख रु दिए हे. ऐसे ही सेकड़ो कार्य आप के द्वारा किये गए जिनका वर्णन यहाँ संभव नहीं हे.
आप को इस अवसर पर हार्दिक बधाई एवं श्री शिवराज सिंह चौहान जी का आभार . 

Friday, 19 March 2010

सैनी (फूल माली) समाज का अखिल भारतीय परिचय सम्मलेन , इंदौर






सैनी (फूल माली) समाज का अखिल भारतीय, परिचय सम्मलेन , इंदौर में आयोजित किया गया इस अवसर पर महात्मा ज्योति बा फुले माली समाज, म.प्र. संस्था के अध्यक्ष श्री हुकुमचंद्र जादम जी कार्यक्रम की शुरुवात की इस कार्यक्रम की शुरुवात के अवसर पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री महेंद्र हार्डिया जी मुख्य अतिथि थे आप ने कार्यक्रम की शुरुवात में समाज की एक पत्रिका फुले विचार वाटिका का विमोचन भी किया अपने भाषण में समाज को संबोधित करते हुवे श्री हार्डिया ने समाज में एक जुटता पर जोर दिया, एवं समाज व्याप्त कुरूतियो कि दूर करते हुवे प्रगति के पथ पर चलने की सीख दी उन्होंने परिचय सम्मलेन को हमारे समाज की आवश्यकता बताया श्री हार्डिया जी का स्वागत सर्व कुशवाह समाज के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार कुशवाह एवं सचिव श्री नरेन्द्र कुशवाह ने मंच से किया , इनके आलावा सेकडो लोगो ने भी श्री हार्डिया जी एवं श्री वर्मा जी का स्वागत किया






कार्यक्रम के विशेष अतिथि थे भारतीय जनता पार्टी इंदौर के उपाध्यक्ष श्री संतोष वर्मा जी , आपने कार्यक्रम के अवसर पर कहा की हमारे समाज में परिचय सम्मलेन की परम्परा हमारे आराध्य देव भगवान रामचंद्र जी के समय से चली रही हें, दूसरे समाजो ने हमारे समाज से ही अनुसरण करते हुवे इस परम्परा को अपनाया हेंहमें भी समाज में एकजुटता लाने का पूर्ण प्रयास करना चाहिए






कार्यक्रम में विवाह योग्य युवक युवतियों ने अपना परिचय मंच पर कर समाज के सामने दियासमाज के सेकड़ो परिवार दूर- दूर से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पधारे थेसभी के लिए भोजन पानी की निशुल्क व्यवस्था समाज के द्वारा की गयी थी