Thursday, 12 April 2012

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर मिलेगा ऐच्छिक अवकाश

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर मिलेगा ऐच्छिक अवकाश

प्रतिवर्ष महिला शिक्षक को मिलेगा सावित्री बाई फुले पुरस्कार

 




यह  घोषणा  की  थी  शिवराज  जी  ने .


भोपाल, 8 जनवरी. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने घोषणा की है कि प्रतिवर्ष शिक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली शिक्षिका को एक लाख रुपये के सावित्री बाई फुले पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश की सुविधा दी जाएगी. शीघ्र ही महात्मा फुले की आदमकद प्रतिमा भोपाल में लगाई जाएगी.

मुख्यमंत्री चौहान आज यहाँ रेल्वे ग्राउण्ड में आयोजित ऑल इंडिया सैनी सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वह समाज अद्भुत है जिसमें महात्मा ज्योतिबा और सावित्री बाई फुले ने जन्म लिया. उन्होंने केवल अपने समाज के लिये ही नहीं अपितु पूरे देश में पहली बार महिला शिक्षा पर ध्यान दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछड़ों के विकास को प्राथमिकता देने के लिए संकल्पित है. उनके विकास में सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी. सरकार का प्रयास है कि फूलों के उत्पादन में इतनी वृद्धि हो कि विदेशों से फूलों का आयात नहीं निर्यात हो. फूलों की मंडी में बिक्री की बाध्यता को भी समाप्त कर दिया है. फूल उत्पादक चाहें तो मंडी में अथवा चाहें तो खेत में बिक्री कर सकते हैं. कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में कृषि मंत्रि-परिषद बनाई गई है. उन्होंने कहा कि फूल-सब्जी बोर्ड के गठन पर भी विचार करेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज परंपरागत के साथ ही अन्य व्यवसायों में भी योगदान करें. समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. नौकरियों और उद्योग-धंधों में समाज की प्रतिभाओं को पूरा सहयोग करने का कार्य प्रदेश की सरकार कर रही है. रामजी महाजन के नाम पर 8 महिला और 8 पुरुष सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है. प्रतिभाशाली बच्चों को छात्रवृत्ति और पुरस्कार दिये जाते हैं. प्रांतीय और अखिल भारतीय सेवाओं की परीक्षा के लिए कोचिंग और विदेश में पढऩे के लिए 15 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है. इसके साथ ही अध्ययन के लिए शहर जाने वाले 5 बच्चों के समूह को आवास का किराया भी सरकार देती है. उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को उद्योग-धंधों की स्थापना में कोई दिक्कत नहीं आएगी, यदि उनके मार्ग में कोई बाधा आती है तो वे उसे दूर करवाएगें. समाज के भवन और छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध करवाने का भी प्रयास किया जायेगा.

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आए प्रतिनिधियों का आव्हान किया कि वे बेटा-बेटी में कोई भेदभाव नहीं करें. उन्होंने कहा कि धन, बल और बुद्धि की शक्ति के लिए हम देवियों का आव्हान करते हैं तो फिर बेटा ही जन्में ऐसा आग्रह अनुचित है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केवल एक और दो बेटियों वाले परिवार को वृद्धावस्था पेंशन देने पर भी विचार कर रही है. कार्यक्रम में पुष्पमालाओं से अतिथियों का स्वागत के साथ ही पगड़ी बाँध कर मुख्यमंत्री का सम्मान हुआ. समाज की ओर से स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया. समाज की पत्रिका का विमोचन भी हुआ. स्वागत उद्बोधन ऑल इंडिया सैनी सभा के अध्यक्ष जगदीश सैनी ने दिया. आभार जी.बी. माली ने किया. इस अवसर पर विधायक विश्वास सारंग, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रमेश शर्मा ‘गुट्टू भैयाÓ आदि बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे.
  अपनी  बात  पर  खरे  उतरे  लाडले  मुख्यमंत्री  शिवराज  सिंह  चौहान . आभार  आभार  आभार .... मध्य प्रदेश कुशवाह  समाज  युवा  मौर्चा  की  और  से  आभार . 

 

प्रदेश उपाध्यक्ष- मध्य प्रदेश कुशवाह  समाज  युवा  मौर्चा

Thursday, 15 March 2012

अयोध्या के सूर्यवंशी राजा

Monday, 5 March 2012

holi he- 2012












Add caption





Add caption






होली के शुभ अवसर   हार्दिक हार्दिक   शुभ  कामनाये

आयो  जल  बचाए , आने  वाला  कल  बचाए      

आपका  मनोज  कुशवाह   
प्रदेश उपाध्यक्ष 
मध्य प्रदेश कुशवाह युवा मोर्चा    

Monday, 30 January 2012

कुशवाह समाज का दो दिवसीय राष्ट्रिय युवक युवती परिचय सम्मेलन , इंदौर , म .प्र.


कुशवाह   समाज  के  दो दिवसीय राष्ट्रिय युवक  युवती  परिचय  सम्मेलन  की  झलक , इंदौर , म .प्र.





कुशवाह महासभा द्वारा आयोजित  समाज के दो दिवसीय राष्ट्रिय युवक युवती परिचय सम्मेलन का शुभारम्भ करते हुवे स्वास्थ्य राज्य मंत्री म.प्र. शासन  श्री महेंद्र हार्डिया जी, इंदौर के महापोर श्री कृष्ण मुरारी जी मोघे, अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष श्री अयोध्या प्रसाद जी कुशवाह , कुशवाह महासभा इंदौर के अध्यक्ष श्री रामेश्वर जी कुशवाह. इन्होने भगवान् लव कुश के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप  प्रज्वालित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात की .  
                                                                                               इस अवसर पर पधारे हुवे अतिथि श्री महेंद्र हार्डिया एवं श्री कृष्ण मुरारी जी मोघे को बेच लगाकर उनका स्वागत करते हुवे श्री रामेश्वर जी कुशवाह साथ हे अखिल भारतीय कुशवाह महासभा की राष्ट्रिय सचिव श्रीमती अलका सैनी जी .


 
Add caption
Add caption
कार्यक्रम में पधारे कुशवाह  समाज  की माताए बहने और विवाह योग्य  युवतिया . 


कार्यक्रम में पधारे मंत्रीजी एवं महापोरजी अध्यक्ष द्वारा परिणय समारिका का विमोचन किया गया .  



इंदौर के महापोर श्री कृष्ण मुरारी मोघे जी का स्वागत करते हुवे मध्य प्रदेश कुशवाह समाज युवा मौर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुशवाह महासभा इंदौर के सचिव श्री मनोज कुशवाह .
कुशवाह समाज के लोगो को संबोधित  करते हुवे  स्वस्थ्य  राज्य  मंत्री  श्री महेंद्र   हार्डिया   जी . 












 कुशवाह समाज के लोगो को संबोधित करते हुवे महापोर  श्री कृष्ण मुरारी मोघे जी
 

अखिल भारतीय कुशवाह महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं म.प्र. शासन में गृह, जेल एवं परिवहन राज्य मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी का स्वागत करते हुवे अध्यक्ष श्री रामेश्वर जी कुशवाह एवं अन्य सामाजिक जन.

कार्यक्रम में परिणय समारिका का विमोचन करते हुवे आदरणीय मंत्री जी एवं प्रांतीय अध्यक्ष श्री नारायण सिंह जी कुशवाह .




कुशवाह समाज इंदौर के दो दिवसीय युवक युवती परिचय सम्मलेन में पधारी विवाह योग्य युवतिया.











परिचय सम्मेलन के प्रथम दिन कार्यक्रम समापन के पश्चात् समाज सेवियों से चर्चा करते हुवे राष्ट्रिय अध्यक्ष.







कुशवाह समाज के दो दिवसीय परिचय सम्मेलन का मंच सञ्चालन करते हुवे मनोज कुशवाह .

कार्यक्रम के दुसरे दिन भगवन लव कुश का पूजन करते हुवे प्रांतीय अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह भोपाल एवं प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश कुशवाह मोर्चा श्री नारायण सिंह कुशवाह, विदिशा





































प्रोग्राम में पधारे इंदौर विधानसभा 1 के विधायक श्री सुदर्शन जी गुप्ता का स्वागत करते हुवे अध्यक्ष् श्री रामेश्वर जी कुशवाह कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ।












श्री सुदर्शन गुप्ता जी का स्वागत करते हुवे कुशवाह महासभा इंदौर के सचिव मनोज कुशवाह।





मीडिया ने भी अच्छा रिस्पोंस दिया कुशवाह समाज को।

वेबदुनिया में प्रकाशित समाचार 


Add caption
हाथोंहाथ हुआ कुण्डली मिलान
इंदौर , सोमवार, 19 दिसंबर 2011( 13:33 IST )
Webdunia
कहीं परिजन रिश्ते की बात कर रहे थे तो कहीं हाथोंहाथ कम्प्यूटर पर कुण्डली मिलान हो रहा था। यहांॅ कई रिश्ते तय हो गए तो कई की बात चल पड़ी। प्रत्याशियों के अभिभावकों की नजरे पूर समय योग्य उम्मीदवार को तलाशते रहीं। रविवार को शहर में कई परिचय सम्मेलन आयोजित हुए। सम्मेलनों में विवाह योग्य युवक-युवतियों के साथ समाजजनों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। कुशवाह समाज का दो दिवसीय परिचय सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ।


400 प्रतिभागियों ने दिया परिचय

कुशवाह समाज - गांधी हॉल में आयोजित कुशवाह समाज के परिचय सम्मेलन में लगभग 400 प्रतिभागियों ने मंच से परिचय दिया। सम्मेलन में गुजरात, महाराष्ट्र, उप्र, बिहार, छत्तसीगढ़ से भी प्रतिभागी शामिल हुए थे। इस दो दिवसीय सम्मेलन का रविवार को समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सुदर्शन गुप्ता, व प्रांतीय अध्यक्ष नारायणसिंह कुशवाह थे। इस अवसर पर 70 आजीवन सदस्यों को प्रमाण पत्र व कार्ड भेंट किए गए। 357 नई प्रविष्टियांॅ भी प्राप्त हुई हैं। समारोह में रामेश्वर कुशवाह,मनोज कुशवाह, त्रिलोक कुशवाह आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह में लगभग समाज के चार हजार लोगों ने शिरकत की।