Saturday 19 March 2011

एक मंच पर जुटे तीन "नारायण सिंह कुशवाह"


 











                    प्रांतीय अध्यक्ष




राष्ट्रीय अध्यक्ष


विदिशा। कुशवाह समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के परिवहन, जेल और गृहराज्य मंत्री नारायणसिंह कुशवाह के प्रथम नगर आगमन पर शुक्रवार को समाज के युवाओं ने विशाल वाहन रैली निकाली। समाज के ध्वजों के निकली इस रैली में काफी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन शामिल हुए।
                                                                                        

कार्यक्रम में मंच पर एक साथ तीन "नारायण सिंह कुशवाह" आकर्षण का केंद्र रहे। मालूम हो कि कुशवाह समाज में जिलाध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष और नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष तीनों पदाधिकारियों के नाम "नारायण सिंह कुशवाह" ही हैं।  

जिससे आयोजन के लिए लगे बैनरों में यह नाम चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाह की अगवानी के लिए समाजजन भारी संख्या में सुबह से रंगई हनुमान मंदिर क्षेत्र में एकत्रित होने लगे थे। पूरा क्षेत्र पीले ध्वज लगे सैकड़ों वाहनों से भरा हुआ था। गृह राज्यमंत्री व समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाह का काफिला आते ही एक विशाल वाहन रैली निकाली गई। विदिशा समाज की ओर से कुशवाह का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में गृहराज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि सामाजिक उत्थान के जो भी कार्य करें, उसे पूर्ण ईमानदारी के साथ करें। समाज विकास करेगा तो प्रदेश एवं देश भी विकसित होगा। उन्होंने कहा कि गरीबों के प्रति बिना भेदभाव के उनकी उन्नति मे सहभागी बनें। इस मौके पर समाज के प्रदेशाध्यक्ष नारायणसिंह कुशवाह, बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डालचंद पटेल, महेंद्र सिंह मौर्य, राकेश मेहतो, जिलाध्यक्ष नारायणसिंह कुशवाह(विदिशा) ने भी संबोधित किया।

ग्यारसपुर में सम्मान
ग्यारसपुर में भी कुशवाह समाज द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर स्थानीय छापर मंदिर से विशाल वाहन रैली निकाली गई, जो ग्राम के मुख्य मार्गो से होते हुए आयोजन स्थल पहुंची।

No comments:

Post a Comment