Friday, 6 July 2012

akhil bhartiya kushwah mahasabha, rashtriya karyakarini bethak, 7-8 july 2012, indore








akhil bhartiya kushwah mahasabha ki do divsiya rashtriya karyakarini ki bethak 7-8 july 2012 ko indore me  agrawal dharmshala, p.y. road, central bank of india, ke samne hogi.


















shri narayan singh kushwah
rashtriya adhyksha















rashtriya mahamantri
shri rakesh mahto ji














rashtriya upadhyksha
shri ayodhya prasad ji kushwah















rashtriya upadhyksha
smt. asha mourya ji














rashtriya sachiv 
smt. alka saini ji














rashtriya sachiv
smt. rajkumari kushwah














rashtriya sachiv
shri lokman kushwah














rashtriya salahkar samiti sadsya
shri basant kapariya ji






akhil bhartiya kushwah mahasabha ke rashtriya adhyksha shri Narayan singh kushwah ji (rajya mantri grah, jail & parivahan, m.p. govt.) karenge apke sath sath rashtriya mahamantri shri rakesh mahto ji, rasahtriya koshadhyksha jugal kishore ji kushwah, rashtriya upadhyksha shri j.p. verma ji, rashtriya upadhyksha smt. asha mourya ji, rashtriya upadhysksha shri ayodhya prasad ji kushwah, rashtriya sachiv smt. alka saini ji, rashtriya sachiv smt. rajkumari ji kushwah, rashtriya sachiv lokman kushwah, rashtriya sachiv manoj kushwah, rashtriya salahkar samiti sadsya  shri basant kapariya ji evam sabhi rashtriya padadhikari is karykram me samil hone ke liye desh bhar se padharenge.




pradesh upadhyksha
prantiya yuva kushwah mahasabha. m.p.

manoj kumar kushwah, indore




Saturday, 23 June 2012

प्रांतीय युवा कुशवाह महासभा , म.प्र. की दो दिवसीय प्रादेशिक बैठक

प्रांतीय युवा कुशवाह महासभा , म.प्र. की दो दिवसीय प्रादेशिक बैठक


 ने प्रांतीय अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह (भोपाल) एवं प्रांतीय युवा अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह (विदिशा) एवं सेकड़ो  युवा साथियों का मौजूदगी  में किया , युवाओ  ने जय श्री राम के नारे लगाये, और लव  कुश की जय जयकार  की।

कार्यक्रम का सञ्चालन प्रांतीय युवा महामंत्री श्री नरेश कुशवाह ग्वालियर द्वारा किया गया ,  सर्वप्रथम प्रांतीय युवा कुशवाह महासभा के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह (विदिशा)  एवं प्रांतीय युवा कुशवाह महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज कुशवाह (इंदौर) ने अपने विचारो  से युवा का मार्गदर्शन किया। 



जिनके पश्चात प्रदेश महामंत्री  श्री नरेश कुशवाह ने अपने विचार युवा साथियों के मध्य रखे .  प्रदेश भर से पधारे युवा साथियों के विचार बारी बारी से  लिए गए जिससे युवा किस दिशा में सोच रहे हे यह ज्ञात हो सके।











सभी युवा साथियों के विचार जानने  के पश्चात् कार्यक्रम में पहुचे अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राकेश कुमार महतो जी ने अपने विचारो से युवा को संगठन में कार्य करने और समाज  की एक जुटता के पाठ पढाये .



 प्रथम दिन यह  बैठक लगातार 5 घंटे चल कर रात्रि 11 बजे समाप्त हुवी .  यह  तय हुवा की युवाओ  की यह बैठक सुबह 9 बजे से फिर प्रारंभ  होगी . रात्रि विश्राम  एवं भोजन कार्यक्रम  स्थल पर ही रखा गया था।



        दुसरे दिन सुबह 9 बजे से ही युवाओ ने अपने विचारो को सामने रखते हुवे प्रदेश युवा संगठन का नाम एक ही रखने का निर्णय लिया जो की सर्व सम्मति से अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नारायण सिंह जी (राज्य मंत्री गृह, जेल एवं परिवहन, म .प्र . शासन ) एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री राकेश कुमार महतो जी ने मंजूर कर लिया एवं प्रांतीय अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह (भोपाल) एवं


प्रांतीय युवा अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह (विदिशा) को निर्देशित किया की संगठन का नाम " प्रांतीय युवा कुशवाह महासभा, म.प्र ." रखा जावे .  कार्यक्रम की अध्क्षता कर रहे अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नारायण सिंह जी (राज्य मंत्री गृह, जेल एवं परिवहन, म .प्र . शासन ) ने समाज को मार्गदर्शन देते हुवे समाज के युवाओ को कहा की उन्हें समाजहित के कार्यो में बढ़ चढ़कर  भाग लेना चाहिए ,

 राष्ट्रीय महामंत्री श्री राकेश कुमार महतो जी का स्वागत करते हुवे प्रांतीय युवा कुशवाह महासभा के प्रदेश महामंत्री श्री नरेश कुशवाह जी 

राष्ट्रीय महामंत्री श्री राकेश कुमार महतो जी का स्वागत करते हुवे प्रांतीय युवा कुशवाह महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज  कुशवाह जी  


 राष्ट्रिय सचिव श्रीमती अलका सैनी जी अपने विचार प्रस्तुत करते हुवे . 


 अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के राष्ट्रीय सचिव श्रीमती आशा  मौर्य जी (लखनऊ ) ने भी युवाओ को मार्गदर्शन दिया , राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अलका सैनी जी (इंदौर), राष्ट्रीय सचिव श्रीमती राजकुमारी कुशवाह जी (इंदौर), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अयोध्या प्रसाद जी कुशवाह (इंदौर), राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष श्री जे .पी. वर्मा जी (झारखण्ड) एवं राष्ट्रीय सचिव श्री लोकमान कुशवाह जी (भोपाल)

ने भी युवाओ का मार्गदर्शन किया


 विभिन्न जिलो से आये हुवे युवा साथियों को उनके जिले के प्रभार भी कार्यक्रम में सोपे गए एवं यह तय हुवा की जिला स्तर  की कार्यकारिणी 90 दिनों में तैयार  कर ली जाएँगी .  यह भी तय हुवा की जहा पर पुर्व में अखिल भारतीय कुशवाह महासभा का संगठन जिले में पहले से कार्यरत हे वहां  पर युवा महासभा के सदस्य उन्हें सामाजिक कार्यो में एवं लव कुश जयंती मानाने में सहयोग करेंगे एवं जिन जिलो में अभी लव कुश जयंती नहीं मनाई जाती हे वह पर युवा महासभा ही लव कुश जयंती समाजजनो के सहयोग से हर्षो उल्हाश के साथ मनाएगी।

 अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राकेश कुमार महतो जी ने अपने विचारो से युवा को संगठन में कार्य करने की सलाह दी .





इसके पश्चात प्रांतीय महिला कुशवाह महासभा की बैठक हुई जिसमे सभी पधारे हुवे अतिथियों ने मार्गदर्शन किया एवं सामाजिक कार्यो में मिहिलाओ की महत्वपूर्ण भूमिका होने की बात कही एवं महिलाओ को अधिक से अधिक प्रोत्साहन देने की बात समाजजनो से की।

इसके पश्चात कार्यक्रम में प्रांतीय कुशवाह समाज की बैठक भी भोजन के पश्चात इस कार्यक्रम अनवरत जारी  रही। जिसमे प्रांतीय अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह जी एवं प्रांतीय महामंत्री श्री रामविश्वास  जी कुशवाह ने कार्यक्रम का सञ्चालन बारी  बारी  से किया . जय लव  कुश.









 प्रोग्राम के पश्चात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  श्रीमती आशा  मौर्य जी (लखनऊ ) के आदेश पर कुशवाह समाज की कार्यकर्ता  श्रीमती दीक्षा मनोज कुशवाह का जन्मदिन अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नारायण सिंह जी (राज्य मंत्री गृह, जेल एवं परिवहन, म .प्र . शासन ), राष्ट्रीय महामंत्री श्री राकेश कुमार महतो जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  श्रीमती आशा  मौर्य जी (लखनऊ ),

राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अलका सैनी जी (इंदौर), राष्ट्रीय सचिव श्रीमती राजकुमारी कुशवाह जी (इंदौर), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अयोध्या प्रसाद जी कुशवाह (इंदौर), राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष श्री जे .पी. वर्मा जी (झारखण्ड) एवं राष्ट्रीय सचिव श्री लोकमान कुशवाह जी (भोपाल), प्रांतीय कुशवाह महासभा  के प्रांतीय अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह भोपाल, प्रांतीय युवा कुशवाह महासभा के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह विदिशा, प्रांतीय युवा कुशवाह महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज कुशवाह एवं समाजजनो के मध्य जोरदार तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर  श्रीमती दीक्षा मनोज कुशवाह ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा की समाज की सबसे छोटी कार्यकर्ता होने के बावजूद सभी ने इतने उत्साह से जन्मदिन मनाया जिससे में अभिभूत हूँ . 

  




Friday, 8 June 2012

madhya pradesh kushwah yuva morcha


madhya  pradesh kushwah yuva morcha (akhil bhartiya kushwah mahasabha, delhi)

dwara yuvavo ke liye ek social meeting rakhi gayi he jisme sabhi jile se kushwah samaj ke yuva bandhuvo ko aamntrit kiya he.

aap me se jo bhi bandhu samaj hit ke karyo ko sangthan ke sath judkar karna chahta he wah sadar aamntrit he.

meeting bhopal me sham 5 baje, agrawal dharmshala, kenchi chhola road, bhopal par 9 jun 2012 ko rakhi gayi he, jo der raat tak chale gi jisme yuva apne vichar rakhenge. ratri bhojan evam vishram isi dharmshala me rakha gaya he.

dusre din 10 jun 2012 ko isi jagah par subah se prog. shuru hoga prog. me rashtriya adhyksha shri narayan singh kushwah mantriji, rashtriy mahamantri shri rakesh mahto ji, prantiya adhyksha shri narayan singh ji aur yuva morcha ke pradesh adhyksha shri narayan singh kushwah ji vibhinn padadhikariyo ke sath shamil honge. is prog. me hi vibhinn jile ke padadhikariyo ko dayitva  sopa jayega. to aap bhi aayiye swagat he.





manoj kumar kushwah

pradesh upadhyksh & pravkta
madhya pradesh kushwah yuva morcha
(akhil bhartiya kushwah mahasabha, delhi)

Wednesday, 6 June 2012

कुशवाह समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन, दिल्ली

कुशवाह समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन, दिल्ली

कुशवाह समाज द्वारा दिनांक  25 दिसम्बर 2011 को आयोजित इस कार्यक्रम को नॉएडा -56   में किया गया ,  जिस मे देश भर  से शामिल  होने के लिए कुशवाह समाज के लोग आये हुवे थे। अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह (राज्य मंत्री म.प्र. शासन, गृह, जेल एवं परिवहन ) ने कर्यक्रम की अध्यक्षता की, उनके साथ थे गोल्फ गुरु मोतीलाल जी , श्री  मोतीलाल शास्त्री जी,  अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री जुगल किशोर जी कुशवाह , मध्य प्रदेश के इंदौर से भी एक प्रतिनिधि मंडल इस कर्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष रूप से वहा पहुंचा हुवा था।


फोटो उस प्रोग्राम के 
















































 

इंदौर से प्रोग्राम में शामिल होने गए कुशवाह महासभा के पदाधिकारी .






























Tuesday, 5 June 2012

कुशवाह समाज की कुछ ख़बरें

 कुशवाह समाज की कुछ ख़बरें 

1.                      शिवपुरी कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 11 जून को शांतिनगर कालोनी स्थित कुशवाह मैरिज हाऊस में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को दाम्पत्य सूत्र बंधन में बांधा जाएगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष रामजीलाल कुशवाह ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना है जो आपसी सहयोग से ही संभव होगा। विवाह सम्मेलन में शामिल होने के लिए आवश्यक पंजीयन कार्य जारी है। इसके लिए सम्मेलन समिति के ओमप्रकाश कुशवाह, दाताराम कुशवाह, कैलाश कुशवाह, रामलाल कुशवाह, घूमनसिंह, दौलत सिंह, बाबूलाल कुशवाह से संपर्क किया जा सकता है।

 

2.                       अखिल भारतीय कुशवाह समाज का जिलास्तरीय सम्मेलन शनिवार को हांसपुर में होगा। इसमें प्रदेश के गृह राज्य मंत्री नारायणसिंह कुशवाह आएंगे।

आयोजक तुलसीराम कुशवाह, बसंतीलाल कोठारी, रमेश कुशवाह ने बताया शनिवार सुबह 10.30 बजे सम्मेलन होगा। सम्मेलन में कुशवाह, पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव, सहकारी बैंक भोपाल अध्यक्ष विजय तिवारी, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीपसिंह परिहार, नीमच विधायक खुमानसिंह शिवाजी, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा सहित कई अतिथि शामिल होंगे। सम्मेलन में समाज उत्थान और प्रगति को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन का गठन किया जाएगा। सम्मेलन में नीमच, मनासा, जावद, रामपुरा, कुकड़ेश्वर सहित कई क्षेत्रों से समाजजन आएंगे। गांव के भाजपा नेता दिनेश परिहार और सरपंच रमेश कुशवाह ने बताया सम्मेलन में शामिल होने के बाद गृह राज्य मंत्री गांव में विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।
11 लाख की लागत से बने स्टॉपडेम का लोकार्पण और तीन लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड का शुभारंभ करेंगे। समाज के प्रदेश संगठन मंत्री शिवशंकर कुशवाह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र सुराणा, जिला अंत्योदय समिति उपाध्यक्ष मंगल पटवा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्कर झंवर, जिला मंत्री बंशीलाल राठौर, जिला सहकारी बैंक संचालक गोपाल सारड़ा और भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील यजुर्वेदी भी उपस्थित रहेंगे। 



3.      भारतीय संस्कृति की पहचान हैं बुजुर्ग- राज्य मंत्री श्री कुशवाह

                                                                                        

                                                     भोपाल।गृह एवं परिवहन राज्य मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों का बड़ा सम्मान है। हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करने के साथ निरंतर उनकी देखभाल तथा पोषण करना चाहिए, जिससे उन्हें किसी आश्रय-स्थल में शरण न लेनी पड़े। श्री कुशवाह आज यहाँ आनंदधाम आश्रम में बुजुर्गों के सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। निराला सृजनपीठ के निदेशक श्री दिवाकर वर्मा और वरिष्ठ पत्रकार श्री लज्जाशंकर हरदेनिया कार्यक्रम के विशेष अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री हुकुमपाल सिंह विकल ने की।

           सामाजिक संस्था दक्षिण गंगा सेवा एवं लोक कल्याण समिति भोपाल के इस आयोजन में श्री कुशवाह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ी सरकार है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी वर्गों के कल्याण के लिये कोई न कोई योजना और कार्यक्रम अपने हाथ में लिया है। प्रदेश में बच्ची के जन्म पर लाड़ली लक्ष्मी योजना से लेकर बुजुर्गों को तीर्थ-दर्शन तक की योजना का क्रियान्वयन प्रदेश में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि समाज के लोगों का भी दायित्व है कि वे बेटी के संरक्षण और बुजुर्गों के आशीर्वाद को अपना सौभाग्य बनाये तो घर-परिवार में खुशहाली और समृद्धि आयेगी। इस अवसर पर श्री कुशवाह ने बुजुर्गों को शॉल और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया। उपस्थित साहित्यकारों एवं आश्रम के वृद्धजनों द्वारा गीत एवं काव्य प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार श्री मोहन सिंह ठाकुर ने किया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मीना मावर ने अतिथियों का स्वागत किया।

4.        कुशवाह समाज का विवाह सम्मेलन हुआ, टिमरनी।

 कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम मंगलवार को हुआ। समारोह टिमरनी शहर की सीमा से लगे ग्राम भायली में हुआ। सम्मेलन में समाज के 12 जोड़े शामिल हुए। नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद व शुभकामनाएं देने विधायक संजय शाह, अध्यक्ष नगर परिषद सुभाष जायसवाल पहुंचे। श्री शाह ने कुशवाह समाज भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर उपेंद्र गद्रे, कैलाश डूडी, राजकुमार किरार और कुशवाह समाज के सभी पदाधिकारी और नागरिक मौजूद थे। 

5.         समाज विकास के लिए शिक्षा का दायरा बढ़ाना जरूरी है। 

सभी पढ़े होंगे तो कुरीतियां दूर होंगी। सरकार ने सभी के लिए योजनाएं बनाई हैं।
प्रदेश के गृह राज्यमंत्री नारायणसिंह कुशवाह ने शुक्रवार को सीतामऊ के मानपुरा में हुए समाज के सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने प्रदेश सरकार के बेटी बचाओ अभियान में भागीदारी करने का भी आह्वान किया। विधायक राधेश्याम पाटीदार, जपं अध्यक्ष दशरथसिंह धाराखेड़ी, कुशवाह समाज के प्रदेशाध्यक्ष नारायण कुशवाह, बाबूलाल कुशवाह मौजूद थे।   विभागीय योजनाओं की समीक्षा-मंत्री ने पुलिस, जेल व परिवहन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। जिले में रिक्त पदों की जानकारी ली। जेल में चल रहे विभिन्न कार्यों पर मंथन किया। कलेक्टर महेंद्र ज्ञानी, एएसपी पंकज श्रीवास्तव, एसडीएम लक्ष्मी गामड़, जेल उपअधीक्षक वी.के. प्रसाद, सीएसपी टी.एस. बघेल सहित अन्य

6.        कुशवाह समाज द्वारा परिचय सम्मेलन, गुना 

अविवाहित युवक एवं युवतियों के विवाह को लेकर कुशवाह समाज द्वारा परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्थानीय प्रताप छात्रावास में रविवार को संपन्न हुए उक्त परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा और विशिष्ट अतिथी के रूप मे ंभारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपी लाल जाटव विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों के स्वागत से किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुशवाह समाज द्वारा एक स्मारिका का भी प्रकाशन किया गया। उसका विमोचन अतिथियों द्वारा किया गाया। उक्त स्मारिका में विवाह योग्य 13 युवक और एक सैकड़ा से ज्यादा युवतियों को सक्षिप्त परिचय का प्रकाशन किया गया। कार्यक्रम में कुशवाह महासभा के जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह कुशवाह, महेश कुशवाह, सुरेश कुशवाह, राजाराम कुशवाह, रणवीर कुशवाह, अशोक कुशवाह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, जगदीश कुशवाह, फूलसिंह कुशवाह सहित समाज के कई वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

Thursday, 12 April 2012

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर मिलेगा ऐच्छिक अवकाश

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर मिलेगा ऐच्छिक अवकाश

प्रतिवर्ष महिला शिक्षक को मिलेगा सावित्री बाई फुले पुरस्कार

 




यह  घोषणा  की  थी  शिवराज  जी  ने .


भोपाल, 8 जनवरी. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने घोषणा की है कि प्रतिवर्ष शिक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली शिक्षिका को एक लाख रुपये के सावित्री बाई फुले पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश की सुविधा दी जाएगी. शीघ्र ही महात्मा फुले की आदमकद प्रतिमा भोपाल में लगाई जाएगी.

मुख्यमंत्री चौहान आज यहाँ रेल्वे ग्राउण्ड में आयोजित ऑल इंडिया सैनी सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वह समाज अद्भुत है जिसमें महात्मा ज्योतिबा और सावित्री बाई फुले ने जन्म लिया. उन्होंने केवल अपने समाज के लिये ही नहीं अपितु पूरे देश में पहली बार महिला शिक्षा पर ध्यान दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछड़ों के विकास को प्राथमिकता देने के लिए संकल्पित है. उनके विकास में सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी. सरकार का प्रयास है कि फूलों के उत्पादन में इतनी वृद्धि हो कि विदेशों से फूलों का आयात नहीं निर्यात हो. फूलों की मंडी में बिक्री की बाध्यता को भी समाप्त कर दिया है. फूल उत्पादक चाहें तो मंडी में अथवा चाहें तो खेत में बिक्री कर सकते हैं. कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में कृषि मंत्रि-परिषद बनाई गई है. उन्होंने कहा कि फूल-सब्जी बोर्ड के गठन पर भी विचार करेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज परंपरागत के साथ ही अन्य व्यवसायों में भी योगदान करें. समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. नौकरियों और उद्योग-धंधों में समाज की प्रतिभाओं को पूरा सहयोग करने का कार्य प्रदेश की सरकार कर रही है. रामजी महाजन के नाम पर 8 महिला और 8 पुरुष सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है. प्रतिभाशाली बच्चों को छात्रवृत्ति और पुरस्कार दिये जाते हैं. प्रांतीय और अखिल भारतीय सेवाओं की परीक्षा के लिए कोचिंग और विदेश में पढऩे के लिए 15 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है. इसके साथ ही अध्ययन के लिए शहर जाने वाले 5 बच्चों के समूह को आवास का किराया भी सरकार देती है. उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को उद्योग-धंधों की स्थापना में कोई दिक्कत नहीं आएगी, यदि उनके मार्ग में कोई बाधा आती है तो वे उसे दूर करवाएगें. समाज के भवन और छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध करवाने का भी प्रयास किया जायेगा.

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आए प्रतिनिधियों का आव्हान किया कि वे बेटा-बेटी में कोई भेदभाव नहीं करें. उन्होंने कहा कि धन, बल और बुद्धि की शक्ति के लिए हम देवियों का आव्हान करते हैं तो फिर बेटा ही जन्में ऐसा आग्रह अनुचित है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केवल एक और दो बेटियों वाले परिवार को वृद्धावस्था पेंशन देने पर भी विचार कर रही है. कार्यक्रम में पुष्पमालाओं से अतिथियों का स्वागत के साथ ही पगड़ी बाँध कर मुख्यमंत्री का सम्मान हुआ. समाज की ओर से स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया. समाज की पत्रिका का विमोचन भी हुआ. स्वागत उद्बोधन ऑल इंडिया सैनी सभा के अध्यक्ष जगदीश सैनी ने दिया. आभार जी.बी. माली ने किया. इस अवसर पर विधायक विश्वास सारंग, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रमेश शर्मा ‘गुट्टू भैयाÓ आदि बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे.
  अपनी  बात  पर  खरे  उतरे  लाडले  मुख्यमंत्री  शिवराज  सिंह  चौहान . आभार  आभार  आभार .... मध्य प्रदेश कुशवाह  समाज  युवा  मौर्चा  की  और  से  आभार . 

 

प्रदेश उपाध्यक्ष- मध्य प्रदेश कुशवाह  समाज  युवा  मौर्चा