Tuesday 19 April 2011

कुशवाह समाज के सम्मान समारोह में गृह राज्य मंत्री

कुशवाह समाज के सम्मान समारोह में गृह राज्य मंत्री ने कहा डबरा। शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक विकास के लिए शिक्षा आवश्यक है। शिक्षा के अभाव में मानव पिछड़ जाता है। चाहे बच्चा हो या बच्ची उसे शिक्षा दिलाना हर समाज का कर्तव्य है। सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं ने शिक्षा को माता पिता पर बोझ नहीं बनने दिया है। अब बिटिया ही मां बाप पर भार नहंी रही है। क्योंकि मप्र सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी, गांव की बेटी एवं बच्चियों के शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ले ली है। यह बात गृह राज्य मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने महात्मा फुले जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में कही। शनिवार को कुशवाह समाज द्वारा कुशवाह छात्रावास रामगढ़ में महात्मा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गृह परिवहन राज्य मंत्री नारायण सिंह कुशवाह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष भारत सिंह कुशवाह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका दतिया के अध्यक्ष कृष्णा कुशवाह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में काशीराम देहलवार, फूलसिंह कुशवाह, लक्ष्मण सिंह भोजपुरिया मंचासीन थे। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों द्वारा महात्मा फुले की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया। क्षेत्र के कुशवाह समाज के पंचम सिंह, रामस्वरूप, सोमपाल, बाबूलाल, हरगोविंद, डॉ. हुकुम सिंह, नारायण सिंह, हरीराम पटेल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जहान सिंह कुशवाह ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक नारायण सिंह कुशवाह द्वारा किया गया। निकला चल समारोह महात्मा ज्योतिवाराव फुले की जयंती के उपलक्ष्य में कुशवाह समाज द्वारा विशाल चल समारोह निकाला गया जो शुगर मिल गेट से आरंभ हुआ। चल समारोह में बाबा फुले एवं माता सावित्री देवी की झांकियां चल रही थीं। चल समारोह में समाज के सैकड़ों युवा, बुजुर्ग एवं महिलाएं शामिल हुए। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ कुशवाह छात्रावास रामगढ़ में समाप्त हुआ।

1 comment:

  1. फीरोजाबाद। कुशवाहा जिला सभा का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को गांव चनौरा में आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने नव निर्वाचित जिला सभा के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उसके बाद जिलाध्यक्ष रामसिंह कुशवाह ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्नम में कुशवाह समाज को राजनीतिक ताकत बनाने का आह्वान किया गया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष मौर्य ने ज्योतिबा राव फुले के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष रामसिंह कुशवाहा और प्रदेश महामंत्री मदन कुशवाहा ने युवा जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद्र कुशवाहा को संगठन के प्रति ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उपाध्यक्ष संतोष कुमार और महेंद्र सिंह कशवाहा, जिला महामंत्री राजू सिंह, कोषाध्यक्ष सरदार सिंह शाक्य ने शपथ ग्रहण की। मौर्य ने समाज के लोगों से कहा कि वह अपने पाल्यों को अधिक से अधिक शिक्षा दिलाएं। समाज के लोग एकजुट होकर राजनीतिक ताकत का प्नदर्शन करें। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो पार्टी समाज के व्यक्ति को विधान सभा चुनाव लड़ाएगी, समाज उसी पार्टी का समर्थन करेगा। समारोह की अध्यक्षता रामदास कुशवाह और संचालन कोमल सिंह कुशवाह ने किया। इस अवसर पर अखिलेश कुमार कुशवाहा, बिजेंद्र सिंह, रामनाथ, राम सेवक शाक्य, मिजाजीलाल, राजीव, बदन सिंह कुशवाहा और शीतल सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

    ReplyDelete